मेजर ध्यान चंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
मेरठ ।मेजर ध्यान चंद राज्य खेल विश्वविद्यालय, सलावा, मेरठ में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति, वी.एस.एम. एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मेजर जनरल दीप अहलावत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
ध्वजारोहण उपरांत कुलपति ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में मेजर ध्यान चंद राज्य खेल विश्वविद्यालय, मेरठ की भूमिका, उद्देश्य एवं दूरदृष्टि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य खेल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देना है।
इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने समारोह को प्रेरणादायी एवं सफल बनाया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण, एकता एवं देशभक्ति की भावना के संकल्प के साथ हुआ।


No comments:
Post a Comment