दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन
मेरठ।दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ के प्रांगण में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ वर्षा भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य श्री मनीष सेकसरिया द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण के साथ किया गया। राष्ट्रध्वज फहराते ही संपूर्ण वातावरण राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रोवाइस चेयरपर्सन शशि सिंह, विद्यालय के प्रबंधक अतुल सिंह जी, विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. श्वेता सिंह तथा अनुमेहा सिंह जी ने अपने प्रेरणा दायक वक्तव्य से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संदेश भेजें।
विद्यालय की प्रोवाइस चेयरपर्सन शशि सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि "गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। विद्यार्थियों को सच्चरित्र, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनना चाहिए।"
विद्यालय के प्रबंधक अतुल सिंह ने अपने संदेश में कहा कि "शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके द्वारा देश का उज्ज्वल भविष्य निर्मित किया जा सकता है। युवा पीढ़ी में राष्ट्र-निर्माण की अपार क्षमता है।"
विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. श्वेता सिंह जी व अनुमेहा सिंह ने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों, समानता, न्याय और बंधुत्व को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया और विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, सामूहिक गान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रेरक संदेश प्रस्तुत किए गए। संपूर्ण आयोजन राष्ट्रप्रेम, एकता और अनुशासन की भावना से ओत-प्रोत रहा।
उप प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज ने अपने वक्तव्य में कहा कि "गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्म -मंथन का दिन है, जो हमें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।"
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया व उप प्रधानाचार्या डॉ वर्षा भारद्वाज के द्वारा छात्रों, व विद्यालय के प्रत्येक सदस्य को मिष्ठान वितरित किए गए।


No comments:
Post a Comment