प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता आज से
18 मंडल व दो स्पोर्टस हास्टिल की टीमें पहुंची
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में बुधवार यानी आज से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगता का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता आागमी 12 जनवरी तक चलेगी।
आरएसओ जितेन्द्र यादव ने बताया सभ मैच स्ट्रोटर्फ पर खेले जाएंगे। उन्होनें प्रदेश के 18 मंडल जिसमें मेरठ ,सहारनपुर , बरेली मंडल, मुरादाबाद मंडल ,लखनऊ मंडल ,गोरखपुर मंडल,झांसी मंडल, आगरा मंडल , अयोध्या मंडल, गोरखपुर मंडल ,प्रयाग राज मंडल आदि शामिल है। उन्होंने बताया गोरखपुर व अयोध्या के स्पोर्टस हॉस्टिल की टीमें भी शिरकत करेगी। टीमों के ठहरने की व्यवस्था स्टेडियम की ओर से की गयी है।


No comments:
Post a Comment