सेना के अधिकारी ने पत्नी पीटकर घर से निकाला
पीड़ित महिला बोली- पति के दूसरी महिलाओं से संबंध; दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं
मेरठ।सेना में तैनात एक अधिकारी पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगए है। महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उसने पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है।पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़िता शकुंतला देवी थाना कोतवाली के बच्चा पार्क की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया- उनकी शादी 15 दिसंबर 2023 को हुआ था। शादी में उनके परिजनों ने लगभग 20 लाख रुपए खर्च किए और दान-दहेज दिया। इसके बावजूद, ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ।
आरोप है कि पति भानु प्रताप, सास उषा नंद, ससुर शिव प्रताप और अन्य रिश्तेदार लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
महिला ने कहा- जब मैं उनके घर पहुंची तो दूसरी लड़की के साथ पकड़ा
शकुंतला देवी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। 3 सितंबर 2024 को पति ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसके कान का पर्दा फट गया और उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई।
बेटे के जन्म के बाद भी पति का व्यवहार नहीं बदला
8 दिसंबर 2024 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने झूठे दस्तावेज तैयार कर दूसरी महिला से भी संबंध बनाए। इन सबसे परेशान होकर वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपनी जान-माल की सुरक्षा के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


No comments:
Post a Comment