तैनात लेखपाल ने रचाई तीसरी शादी

पत्नी ने डीएम से शिकायत कर विभागीय कार्रवाई की मांग की

बोली- न्याय नहीं मिला तो सीएम मिलकर  करेगी शिकायत 

 मेरठ। जिले  तैनात लेखपाल अपने पति पर तीसरी शादी करने का आरोप लगाया है महिला ने पित व उसके पिता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। महिला का कहना है उसकी सुनवाई नहीं तो वह सीएम के दरबार में शिकायत दर्ज कराऐगी।

 डीएम कार्यालय पहुंची महिला चंचल ने आरोप लगाया कि उसका पति रजनीश त्यागी, जो सदर तहसील मेरठ में कार्यरत हैं, और उनके पिता संजीव त्यागी, जो सिंचाई विभाग (हापुड़) में ऑपरेटर हैं, के खिलाफ मुरादनगर थाने में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दहेज प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। रजनीश त्यागी इन मामलों में जेल से जमानत पर बाहर आ चुके हैं।

आराेप लगाते कहा  रजनीश त्यागी अपनी नौकरी की आड़ में अपने परिवारजनों, जिनमें उनके पिता संजीव त्यागी, मामा राजू त्यागी, मामा का लड़का शिवम त्यागी और मां कुसुम त्यागी शामिल हैं, के साथ मिलकर एक गिरोह चलाता है। इस गिरोह का मुख्य सरगना रजनीश है। ये लोग भोली-भाली लड़कियों को पैसे ऐंठने के उद्देश्य से फंसाकर उनसे शादी करते हैं और उनका जीवन बर्बाद कर देते हैं।

आरोप है कि पैसे लेने के बाद या तो लड़कियों को छोड़ दिया जाता है, या जान से मारने की नीयत से उनके साथ अपराध किए जाते हैं। शिकायतकर्ता को आशंका है कि यदि ये दोनों व्यक्ति दोबारा अपनी नौकरी पर लौटते हैं, तो वे साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पाएगा।

चंचल ने डीएम से निवेदन किया है कि रजनीश त्यागी और संजीव त्यागी को उनके पदों से तत्काल निष्कासित किया जाए। वादिया को अलग-अलग माध्यम से अभियुक्तों द्वारा धमकी दी जा रही है कि मुकदमा वापस ले लो, अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, अभियुक्तों ने वादिया का सामान भी अवैध रूप से कब्जाया हुआ है, जिसे वे वापस करने से इनकार कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts