इंसानियत और धैर्य पर दिव्या दत्ता का संदेश

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने सह-अस्तित्व पर गहरी बात की।
उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "अगर हम चाहें तो सब लोग एक साथ, एक ही जगह पर मिल-जुलकर रह सकते हैं। सबका हक बरकरार है, क्योंकि ऊपर वाले ने सबको समान अधिकार दिए हैं। अगर हम थोड़े धैर्य और सहनशीलता के साथ चीजों को संभालें तो हर समस्या का हल निकल सकता है।" अभिनेत्री ने आगे लिखा, "हम इंसान इस दुनिया में अकेले नहीं हैं। हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि जो हमें पसंद है वही रहेगा और जो पसंद नहीं है उसे हटा देंगे। उम्मीद और दुआ है कि सब कुछ ठीक होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि अच्छा ही होगा।"
दिव्या दत्ता की यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन पर हार्ट और फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दिव्या का यह संदेश है कि समाज में अलग-अलग विचारों, संस्कृतियों और जीवनशैलियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। उन्होंने सह-अस्तित्व की बात करके यह संदेश दिया है कि आपसी समझ, धैर्य और सम्मान से ही हम एक बेहतर समाज बन सकते हैं।वहीं, अभिनेत्री की आगामी फिल्म की बात करें तो वह अर्जुन रामपाल के साथ 'नास्तिक' में नजर आएंगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts