किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरु
जम्मू (एजेंसी)।जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चतरू के जंगलों में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “चल रहे संयुक्त अभियान ऑपरेशन त्राशी-I के दौरान व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने डोलगाम के इलाके में सुबह-सुबह आतंकवादियों से फिर से मुठभेड़ शुरु हो गई।”
उन्होंने कहा कि अभियान को अंजाम देने के लिए कई सूत्रों से मिली खुफिया जानकारी को समन्वय किया गया था। सेना ने एक पोस्ट में कहा, “घेराबंदी कर दी गई है, और अभियान जारी है।”
उन्होंने कहा कि बर्फ से ढके चतरू इलाके में छिपे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकवादियों के समूह को ढूंढ निकालने और खत्म करने के लिए तलाशी अभियान तेज़ कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी को शुरू हुए इस अभियान के दौरान देश विरोधी तत्वों द्वारा दुरुपयोग को रोकने के लिए शुक्रवार को सिंहपोरा, चिंगम और चतरू को कवर करने वाले छह किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।


No comments:
Post a Comment