श्री गुरू गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन 

मेरठ।  श्री गुरू गोबिंद सिंह जी जी के प्रकाश पर्व  के उपलक्ष मे गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा-ककंर खेड़ा के तत्वावधान मे विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया!जो कि गुरूद्वारा सत्संग ककंर खेड़ा से चल कर शाम को गुरूद्वारा सिंह सभा-ककंर खेड़ा पर समाप्त हुआ। 

अरदास करने के बाद श्री गुरू ग्रंथ साहिब  की छत्रछाया एवं पांच प्यारो की उपस्थिति मे गुरूद्वारा सत्संग से नगर कीर्तन आरंभ हुआ!सबसे आगे पानी का छिड़काव एवं झाड़ू लगाने की सेवा महिलाए करती हुई चल रही थी। उनके साथ-साथ ही जगदीप बरनाला, आकाश वीर , शैकी वीर  पानी की बाल्टी भरने मे सहयोग कर रहे थे। उसके बाद बहुत श्रद्धापूर्वक फूलों की सेवा करते हुए गोरी वीर जी चल रहे थे!उनके बाद यंग खालसा गतका दल मेरठ के नौजवान गतके के हैरतअंगेज  जौहर दिखा कर संगत को आश्चर्यचकित कर रहे थे। उनके पीछे-पीछे दशमेश पब्लिक स्कूल, दशमेश कन्या इंटर कॉलेज एवं गुरू नानक इंटर कॉलेज के बच्चे अपनी सुन्दर प्रस्तुति करते हुए नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे।     उनके साथ-साथ बहन अमृत कौर  का जत्था, बहन मान कौर  का जत्था, शब्द चौकी जत्था-मेरठ " वह प्रगटयो मर्द अंगमड़ा वरियाम इकेला  वाहो वाहो गोबिंद सिह जी आपे गुर चेला " शब्द गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। नगर कीर्तन मे बहन हरविंद्र कौर गुजरात जी द्वारा तैयार बाल सेना के बच्चे अत्यन्त आकर्षक लग रहे थे। 

   नगर कीर्तन के नटराज चौपले पर पहुंचने पर उपस्थित संगत एवं राहगीरो को श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष मे आयोजित नगर कीर्तन की बधाई देते हुए गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा-ककंर खेड़ा के प्रधान मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा आज हिन्दुस्तान का जर्रा-जर्रा गुरू गोबिंद सिंह  के मानवता पर किये गए उपकारो को याद कर रहा है! जिन्होने देश- धर्म के लिए अपना पूरा परिवार न्योछावर कर दिया!  1699- को पांच प्यारो को अमृतपान करा कर एक ऐसा शूरवीर खालसा प्रगट कर दीया! जिसने बड़े बड़े जालिम जरनैलो के मुह मोड़ दीये! आज हम श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की कृपा के सदके ही अपने धर्म पर कायम है! हिन्दुस्तान का जर्रा जर्रा सदैव श्री गुरू गोबिंद सिंह जी परोपकारो का ऋणी रहेगा। 

नगर कीर्तन मे जगह-जगह स्टाल लगाकर गुरू घर के सेवादार एवं दुकानदार नगर कीर्तन मे साथ चल रही संगत का विभिन्न प्रकार के मिष्ठान प्रादार्थ एवं पकवानो से सेवा कर रहे थे।   नगर कीर्तन मे लगा बैडं मनमोहक धार्मिक धुन बजाकर संगत को मन्त्रमुग्ध कर रहा था।    भव्य नगर कीर्तन मे आज पूरा कंकर खेड़ा श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के नाम मे रंगा हुआ नजर आ रहा था! नगर कीर्तन मे बड़ी संख्या मे शामिल संगत भावविभोर नजर आ रही थी।     नगर कीर्तन मे मुख्य रूप से धीर सिह, अजीत सिंह, हरप्रीत सिंह सलूजा, ईकबाल सिंह धारीवाल, अमरजीत सिंह जग्गी, परमजीत सिह रोकी, किशन सिंह छाबड़ा,बलबीर सिंह, परमिंदर सिह, सज्जन सिंह ने सेवा निभाई। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts