आगरा में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

- कंटेनर ने दो ऑटो को मारी टक्कर
आगरा ‍(एजेंसी)।आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों के मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए गए हैं। ये सभी जगन्नाथ यात्रा पर गए थे। ये सभी वापस ऑटो से आ रहे थे। ये लोग सहपऊ के रहने वाले हैं। आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो से ये सभी  लोग घर जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ऑटो एक ही दिशा में जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर दूसरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद आरोपी चालक को लोगों ने दबोच लिया। उसके साथ मारपीट की गई।
एसएन मेडिकल कॉलेज में पांच मृतकों के शव लाए गए। मृतकों के नाम बीजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री, शाहिद बताए गए हैं। धनपाल इमरजेंसी में घायल अवस्था में लाए गए। वहीं हादसे में घायल विजय सिंह  और उदय सिंह यमुना पार के अम्बे अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts