सबजूनियर बालिका हॉकी का विजेता बना स्पोटर्स हॉस्टिल गोरखपुर 

 फाइनल मुकाबले में  कानपुर मण्डल को  6-1 से हराया 

 मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में गत 7 जनवरी से चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का विजेता स्पोर्टस हॉस्टिल गोरखपुर बना जिसने फाइनल मुकाबले में 6-1 से हरा कर ट्राफी पर क्ब्जा किया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा. लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने विजेता उप विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  

 फाइनल मुकाबला एक तरफा रहा। गोरखपुर स्पोर्टस् हॉस्टिल की बालिकों ने कलात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए कानुपर के खेले में हमले आरंभ कर दिए। जिसका नतीजा उसे मिलना आरंभ हाे गया। गोरखपुर की ओर से आरिका, वैशाली, सृष्टि व नंदनी ने एक-एक गोल किया।  जबकि आंकाक्षा मित्रा ने दो गोल किए। कानपुर मंडल की ओर से वहां की खिलाड़ी  प्रिया सिर्फ एक गोल कर पायी। गोरखपुर की टीम में मैच देख रहे दर्शकों ने जमकर तारीफ की।  प्रतियोगिता मे प्रदेश के 17 मण्डलों सहित, स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर को मिलाकर कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। बस्ती मण्डल एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या की टीमें उपस्थित नही हो सकी। 

 इससे पूर्व फाइनल मुकाबले का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डा लक्षमी कांत वाजपेयी व भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडियों का उत्साहावर्धन करते हुए बताया गया कि कोई भी खिलाडी छोटा-बडा नही होता एक खिलाडी वही होता है किसी भी परिस्थितियों मे खेलना न छोडे, एक खिलाडी के जीवन मे जीत ओर हार का कोई महत्व नही होता खिलाडी की मेहनत ही उसकी जीत का लक्ष्य होता है।

 दो अथितियों ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके   जितेन्द्र यादव, क्षेत्रीय कीड़धिकारी मेरठ एव अब्दुल अहद, उपकीडाधिकारी , अलका तोमर, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी एवं अर्जुन अवार्डी,  सरोज शर्मा, अश्वनी गुप्ता, अध्यक्ष कीडा भारती,  सतीश यादव, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी, एवं अर्जुन अवार्डी, प्रशिक्षक मेरठ छात्रावास,  रीत राठौर, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट, प्रवीण कुमार शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी, पंकज शर्मा, सेवानिवृत्त पी.सी.एस. अधिकारी एवं सतीश शर्मा, सेवानिवृत्त कीडाधिकारी,उपकीडाधिकारी, भूपेश कुमार,  गौरव त्यागी,प्रभात शर्मा, ललित पन्त,  वैभव तोमर, कुलविन्द्रर सिह, सौरभ वर्मा, निर्मला देवी, अभिषेक द्विवेदी, संदीप, रजनीश कौशल, कोषाध्यक्ष, जिला हॉकी संघ मेरठ,  संदीप चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी एवं समस्त टीमों के प्रशिक्षक / टीम मैनेजर सहित गणमान्य नागरिक व हॉकी खिलाडी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts