स्कूलों में तैयार होंगे कॉन्टेंट क्रिएटर्स, सरकार ने किया नई स्कीम का ऐलान
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश को सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यह एक बढ़ती हुई इंडस्ट्री है और 2030 तक देश को ऐसे 20 लाख प्रोफेशनल्स चाहिए. वित्त मंत्री ने इसे ध्यान में रखते हुए एक नई स्कीम का ऐलान किया है जिसके तहत 15000 माध्यमिक स्कूलों में कॉन्टेंट क्रिएटर्स तैयार करने के लिए लैब्स बनाई जाएंगी।
यह काम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT) की देखरेख में किया जाएगा जिसे सरकार सीधे समर्थन देगी। IICT ही इन स्कूलों में कॉन्टेंट क्रिएटर लैब्स तैयार करेगी. स्कूलों के अलावा 500 कॉलेजों में भी यह लैब्स बनाई जाएंगी।
यह कदम न केवल युवाओं को रोजगार के नए अवसर देगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत को ‘कॉन्टेंट हब’ के रूप में भी स्थापित करेगा। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया आज सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक उभरती हुई इंडस्ट्री है जिसमें डेटा एनालिटिक्स, ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।


No comments:
Post a Comment