टावर लगाने के विरोध में मकान बिकाऊ लगाए पोस्टर
मेरठ। थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र की फ्रेंडस कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने अपने मकान के बाद मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए है। लोगों ने पलायन की धमकी दे डाली है।
फ्रेंड्स कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है अगर इस टावर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो यहां से पलायन करेंगे। कॉलोनी निवासी मोहम्मद इदरीश ने बताया तनवीर अहमद जो खुद को भाजपा नेता बताते हैं ने अवैध रूप से यह चार मंजिला इमारत बनाई और अब उस पर टावर लगवा रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम और मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अब तक नहीं रोका गया है। स्थानीय लोगों को टावर से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी डर है। कॉलोनी की एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जो हृदय रोग से पीड़ित हैं, ने बताया कि उन्हें टावर से निकलने वाली तरंगों से बीमारी बढ़ने का भय है। इस कारण कॉलोनीवासी काफी चिंतित और भयभीत हैं। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध टावर के निर्माण पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो वे अपने मकान बेचकर कॉलोनी छोड़ने को विवश होंगे। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम और एमडीए के अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


No comments:
Post a Comment