लोगों को जातियों में नहीं बंटना- स्वामी यशवीर महाराज 

 कंकरखेडा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन 

 मेरठ। कंकरखेडा के  शंकर नगर की सुभाष बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के  मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी यशवीर महाराज द्वारा हिंदुओं की सोई हुई शक्ति को जागृत करने हेतु तथा सनातन संस्कृति के महत्व पर उद्बोधन दिया गया।

 उन्होंने कहा की हम उस महान सनातन धर्म और भारत में उत्पन्न हुए है जो पूरे संसार में श्रेष्ठ है, हम लोगों को जातियों में नहीं बंटना क्योंकि ईश्वर ने केवल मनुष्य को बनाया जाति को नहीं। महाभारत काल के समय तक भी जातियां नहीं थी यहआक्रांताओं के समय में अस्तित्व में आई। उन्होंने अपने उद्बोधन का समापन करते हुए सभी हिंदुओं से कम से कम प्रत्येक मंगलवार अपने नजदीकी मंदिरों में इक्कठा होकर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही।

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत के प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा का वर्णन किया।सम्मेलन में राष्ट्रीय सेविका समिति की संभाग प्रचारिका कु. अलका ने समाज परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण पञ्च परिवर्तन पर अपने विचार रखे।  कार्यक्रम के समापन पर समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी मुख्य अतिथियों, बंधुओं तथा मातृशक्ति का धन्यवाद किया। हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज के सभी वर्गों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र भारतवासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन समिति सुभाष बस्ती के सभी  कार्यकर्ता राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा,सुभाष चोपड़ा, अनिल गुप्ता, ओम प्रकाश, गौरव यादव, सरदार सतपाल सिंह, वंदना शर्मा, अंजू शर्मा ,  रश्मि अरोड़ा, पुलकित जैन, अनूप त्रिपाठी, पवन भारद्वाज, इंद्रपाल, मनदीप, शांतनु त्रिपाठी,  निपुण मित्तल, उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts