युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की पहल

मेरठ। एचडीएफसी बैंक ने  नैसकॉम फाउंडेशन के सहयोग से अपने सीएसआर कार्यक्रम ‘परिवर्तन’ के तहत वर्तमान प्लाजा , गढ़ रोड‘परिवर्तन स्किलिंग सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की है। सेंटर में युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार परक बनाया जाएगा। 

एचडीएफसी बैंक की सीएसआर प्रमुख नुसरत पठान ने बताया कि परिवर्तन के जरिए हमारा उद्देश्य स्किल ट्रेनिंग और रोजगार के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक आजीविका के अवसर मिल सकें। हम ट्रेनिंग को इंडस्ट्री की जरूरतों और प्लेसमेंट सपोर्ट से जोड़कर यह सुनिश्चित करते हैं, खासकर उभरते बाजारों में युवाओं के लिए।स्किलिंग सेंटर जरूरतमंद वर्ग के 1,950 युवाओं को प्रशिक्षण देगा। यह प्रोजेक्ट ‘नैसकॉम फाउंडेशन स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी इनिशिएटिव’ के तहत संचालित किया जाएगा। सेंटर डिजिटल और आईटी सक्षम सेवाओं पर फोकस करते हुए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और कार्यस्थल का वास्तविक अनुभव प्रदान करेगा।तीन वर्षों से अधिक की अवधि में इस पहल का लक्ष्य 1,950 युवाओं को प्रशिक्षित करना है, जिनमें कम से कम 60% महिलाएं होंगी। प्रशिक्षित युवाओं में से कम से कम 70% को डेटा एंट्री ऑपरेटर, रिटेल सेल्स एसोसिएट और फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट जैसे एंट्री लेवल पदों पर रोजगार मिलने की उम्मीद है।





No comments:

Post a Comment

Popular Posts