एटली के लिए ‘लकी चार्म’ हैं दीपिका पादुकोण

मुंबई। जानेमाने निर्देशक एटली ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपना ‘लकी चार्म’ बताया है। एटली की अपकमिंग फिल्म, जिसे फिलहाल एए22Xए6 नाम दिया गया है, अपने ऑफिशियल ऐलान के बाद से ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। लेकिन जैसे ही एक दमदार अनाउंसमेंट एसेट के जरिए दीपिका पादुकोण के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर सामने आई, फिल्म को लेकर बातचीत और भी तेज हो गई।
इस खुलासे के साथ ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और एए22Xए6 हाल के समय की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई। एटली की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही इस प्रोजेक्ट में अल्लू अर्जुन भी नजर आएंगे, जिससे फिल्म का स्केल और दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
जवान जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर देने वाले डायरेक्टर एटली एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं, जो दोनों की दूसरी फिल्म होगी। एक एक्सक्लूसिव बातचीत में एटली ने इस प्रोजेक्ट पर खुलकर बात की और दीपिका की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अपनी “लकी चार्म” बताया। एटली ने इस कोलैबोरेशन को लेकर खुशी जताते हुए कहा“हां, वह मेरी लकी चार्म हैं,” “दीपिका के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है और उनके साथ काम करना शानदार रहता है। वह वाकई कमाल की हैं।”

No comments:

Post a Comment

Popular Posts