योगी ने संगीत सोम को पीछे हटा कर मंत्री का कद किया बढ़ा
बोले- मंत्रीजी को आगे आने दो; सोम ने पुलिस से कहा था- खुराक दूं क्या?
मेरठ। मेरठ में खेल विवि में निरीक्षण के लिए आए मुख्य मंत्री योगी आदित्यानाथ ने हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक का कद उस बढ़ा दिया। जब मॉडल देखते वक्त सीएम ने संगीत सोम की ओर इशारा करते हुए कहा- मंत्री जी को आगे आने दो। उनको पीछे हटने का इशारा किया। फिर हस्तिनापुर से विधायक और राज्यमंत्री दिनेश खटीक को उनके बगल में खड़ा किया गया।
सीएम योगी के खेल विश्वविद्यालय पहुंचने से 30 मिनट पहले भाजपा नेता संगीत सोम की पुलिसकर्मियों से झड़प हुई। उन्होंने कहा- आप बिना खुराक लिए नहीं मानोगे। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया। दरअसल सरधना के पूर्व विधायक सीएम के कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, तो वह गुस्सा हो गए थे। सूत्रों की मानें तो यह बात सीएम योगी तक पहुंच गयी।
ऐसा कोई पहली बार नहीं है। जब भाजपा नेता संगीत सोम ने अधिकारियों से अभ्रदता की। इससे पूर्व वह इस प्रकार की हरकत कई बार कर चुके है। वहीं दूसरी ओर शांत रहने वाले दिनेश खटीक लगातार कद बढ़ता जा रहा है।


No comments:
Post a Comment