'गनमास्टर जी9' से नई शुरुआत करने जा रही जेनेलिया देशमुख
मुंबई । हिंदी सिनेमा की चुलबुली अदाकारा जेनेलिया देशमुख एक बार फिर अपने अभिनय करियर में नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं। चुनिंदा फिल्मों के बाद अब जेनेलिया ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को उन्होंने 'नई शुरुआत' का टैग दिया है।यह फिल्म न केवल उनके करियर के लिए अहम मानी जा रही है, बल्कि दर्शकों के लिए भी उत्सुकता का विषय बन गई है। जेनेलिया ने इस नए सफर की झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। इस पोस्ट में उनके चेहरे का एक साइड प्रोफाइल दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा, 'नई शुरुआत'। इस पोस्ट में जेनेलिया ने फिल्म का नाम भी साझा किया। जिस फिल्म से जेनेलिया यह नई शुरुआत कर रही हैं, उसका नाम 'गनमास्टर जी9' है। यह एक एक्शन और जासूसी कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
'गनमास्टर जी9' साल 1979 में बनी चर्चित जासूसी फिल्म 'सुरक्षा' से प्रेरित मानी जा रही है।


No comments:
Post a Comment