दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क कॉल पर निखिल द्विवेदी का समर्थन

मुंबई। प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने दीपिका पादुकोण का खुलकर सपोर्ट किया है और मां बनने के बाद उनके बैलेंस्ड वर्क शेड्यूल के फैसले का साथ दिया है। उनके इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में जोरदार चर्चा शुरू कर दी है, जहां लोग रियलिस्टिक वर्किंग ऑवर्स, समझदारी और शुरुआती मातृत्व (मदरहुड) में पैरेंट्स की मौजूदगी की अहमियत पर बात कर रहे हैं।
हाल ही में दीपिका पादुकोण के बारे में बात करते हुए निखिल द्विवेदी ने कहा, “मुझे यकीन है कि उन्होंने पहले 10, 12 या 14 घंटे तक काम किया होगा। अब वह नई मां बनी हैं और मुझे लगता है कि हमें इसे थोड़ी नर्मी और समझदारी के साथ देखना चाहिए। नवजात शिशु के लिए पैरेंट्स की मौजूदगी की अहमियत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “एक नन्हे बच्चे के लिए यह बहुत जरूरी है कि मां या पिता में से कोई न कोई पास हो और खासकर मां का होना बेहद अहम है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts