ओ रोमियो के विलेन बने अविनाश तिवारी थे पहली पसंद

मुंबई। विशाल भारद्वाज की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च पर एक दिलचस्प खुलासा हुआ। खुद विशाल भारद्वाज ने बताया कि इस फिल्म के विलेन के लिए साजिद नाडियाडवाला की पहली पसंद कोई और नहीं बल्कि अविनाश तिवारी थे। जी हां, वही अविनाश, जिन्हें हम अब तक इमोशनल और रोमांटिक किरदारों में देखते आए हैं।
जैसे ही ट्रेलर चला, अविनाश का खतरनाक और बिल्कुल अनपहचाना अवतार देखकर पूरा हॉल सीटियां, तालियों और हैरानी से गूंज उठा। भारी-भरकम शरीर, बिना शर्ट का लुक, सिर के साइड में शेव किया हुआ टैटू और बुल फाइटर वाला अंदाज – ये अविनाश पहले कभी नहीं देखे गए। ट्रेलर लॉन्च के दौरान विशाल भारद्वाज ने कहा, “अविनाश, शायद तुम्हें पता न हो, लेकिन साजिद भाई ने ही तुम्हारा नाम सजेस्ट किया था।
लैला मजनू, बुलबुल, खाकी: द बिहार चैप्टर और द मेहता बॉयज़ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपनी सादगी और गहराई दिखा चुके अविनाश के लिए ओ रोमियो एक डार्क और खतरनाक ज़ोन में दमदार छलांग है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts