पूर्व प्रधान के पुत्र  को मारी 3 गोलियां

हमलावरों की तलाश जारी, घायल की हालत गंभीर

 मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में बीती रात को पूर्व प्रधान के बेटे  पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। तीन गोली पेट लगी । घायलावस्था में गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़‍ताल करने में जुटी है। 

संजय ने घाट निवासी पूर्व प्रधान गजराज के पुत्र संजय से बाईपास स्थित सनराइज होटल किराए पर लिया हुआ है। तभी  अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। तीन गोली पेट में लगने से संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।इस फायरिंग की घटना से जानी क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है, ताकि हमले के पीछे की वजह और साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। मेरठ में बढ़ती आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts