सिखाते समय कार 20 मीटर गहरे नाले में गिरी
बाल -बाल कार सवार , क्रेन की मदद से निकाला गया बाहर
मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के जाग्रति विहार एक्सटेशन में गुरूवार की सुबह एक कार गहरे नाले में जा गिरी । जिससे कार में सवार लोगों की जान में जान आ गयी। लेकिर में कार में सवार युवक ने शोर मचाया ताे आसपास से गुजरे लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में क्रेन को मंगा कर कार को बाहर निकाला गया।
हादसा गुरूवार की सुबह 9 बजे का है। अभिषेक ने नयी इऑन कार खरीदी थी गुरूवार को वह अपने बच्चो के साथ कार निकाल कर जाग्रति विहार एक्सटेंशन पहुंचा । वहां पर वह बच्चाों को कार सिखाने लगा। जैसे ही कार पुल के पास पहुंची। तभी कार फिसलकर 20 मीटर तक अंदर गिर गई। कार के नाले में गिरते ही बच्चों की चीख निकल पड़ी । किसी तरह अभिषेक ने कार से बाहर निकलकर शोर मचा गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के वहां पर पहुंचे। किसी तरह दोनो बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने से थाना पुलिस मौके पर पहुंची । मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को बुलाया । क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।


No comments:
Post a Comment