बिजली बिल राहत योजना के शेष दो दिन 

अब तक 5.56 लाख से अधिक उपभोक्ताओ ने उठाया लाभ 

मेरठ। पीवीवीएनएल द्वारा जारी बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण आगामी31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। योजना में शेष दो दिन रह गये है। योजना का अभी 5.56  से अधिक उपभोक्ताओं  ने उठाया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाए। 

 प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से चल रही बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण आगामी 31 जनवरी को समाप्त हो रही है। 1फरवरी से तीसरा चरण आरंभ होगा।  जिसमें मूल बकाया राशि पर 20 प्रतिशत के स्थान पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त छूट प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि इस विशेष राहत के तहत यदि उपभोक्ता 31 जनवरी 2026 तक अपना बकाया बिल जमा कराते हैं तो उन्हें बिल पर लगने वाले विलम्ब शुल्क (सरचाार्ज / ब्याज) मे 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाऐगी साथ ही मूल बकाया राशि पर 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट का प्राविधान है। 

 जिलेवार उपभोक्ताओं की सूची जिन्होंने उठाया योजना का लाभ 

बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत मेरठ क्षेत्र प्रथम-मेरठ में 4056, मेरठ क्षेत्र द्वितीय-मेरठ मे 55975, गाजियाबाद क्षेत्र प्रथम गाजियाबाद में 1868, गाजियाबाद क्षेत्र-द्वितीय गाजियाबाद मे 22290, गाजियाबाद क्षेत्र-तृतीय गाजियाबाद गे 1744, बुलन्दशहर क्षेत्र में 82546, मुजफ्फरनगर क्षेत्र मे 67166, सहारनपुर क्षेत्र में 75041, नोएडा क्षेत्र में 21294, मुरादाबाद क्षेत्र मे 124725 एवं गजरौला क्षेत्र मे 99403 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराकर, योजना का लाभ उठा चुके हैं। इस योजना के अन्तर्गत अब तक विभाग द्वारा 500.48 करोड रू0 की छूट का लाभ, 556108 उपभोक्ताओं को दिया जा चुका है।

लाभ उठाने के लिए यहां करे सम्पर्क 

उपभोक्ता इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाने के लिए अपने निकटतम SDO कार्यालय, विभागीय कलेक्शन सेंटर, जन-सुविधा केन्द्र (CSC), फिनटेक प्रतिनिधि, विद्युत सखी, मीटर रीडर (बिलिंग एजेन्सी) अथवा www.uppcl.org पर बिल जमा करें और छूट प्राप्त करें। अधिक जानकारी हेतु उपभोक्ता विद्युत हेल्प लाइन नं0 1912 एवं टोल फ्री नं० 18001803002 पर संपर्क कर सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts