कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को किया निष्कासित

 बोलीं- मैं पार्टी में हूं, लीडरशिप से चल रही है बात !

नयी दिल्ली । पंजाब कांग्रेस में अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड होने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को तीखा पलटवार किया। उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा जारी सस्पेंशन नोटिस को पूरी तरह से नकार दिया। सिद्धू ने साफ किया कि वह अभी भी पार्टी में हैं और उनकी बातचीत सीधे कांग्रेस की शीर्ष लीडरशिप से चल रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें नोटिस किसने दिया है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। सिद्धू ने दावा किया कि पार्टी के 70 से 90 प्रतिशत कार्यकर्ता उनके साथ हैं और उन्होंने यह भी शर्त रखी कि वह सिर्फ 'चोरों को सपोर्ट न करने' के लिए पार्टी में रहेंगी। सिद्धू ने दो टूक कहा कि वह हर हाल में 2027 के चुनाव में पंजाब में सरकार बनाएंगी। इस दौरान उन्होंने अपने 500 करोड़ वाले बयान पर सफाई भी दी, लेकिन साथ ही जोर देकर कहा कि उनके पास सबूत हैं और वह इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने को तैयार हैं।

वहीं, कांग्रेस आलाकमान ने कहा है कि यह फैसला जांच के बाद ही लिया गया है, जबकि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सिद्धू से '500 करोड़' लेने वाले का नाम सार्वजनिक करने की मांग की है। सिद्धू के आरोपों ने कांग्रेस के भीतर की कलह को सड़क पर ला दिया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts