प्रयागराज में हड़कंप! शराबी चढ़ा हाईटेंशन टावर पर – मैं गांधी हूँ
प्रयागराज। प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र के बिकर गांव में एक अनोखी घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। शराब के नशे में एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया और ऊपर से अजीब हरकतें करने लगा।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के समय युवक टावर की लगभग 120 फीट ऊँचाई पर पहुंच गया था। वह कभी हाथ हिलाता और कभी जोर-जोर से चिल्लाता दिखाई दे रहा था। युवक बार-बार यह कह रहा था कि वह गांधी है।स्थानीय लोग और पुलिस उसे नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश करते रहे। युवक की एकमात्र मांग थी कि इलाके में खनन का काम फिर से शुरू किया जाए।
घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। कई देर तक बातचीत और समझाने के बाद युवक आखिरकार नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।शराब के नशे में की गई इस हरकत ने युवक की जान को गंभीर खतरे में डाल दिया, साथ ही हाईटेंशन बिजली नेटवर्क को भी जोखिम में डाल दिया।स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में किसी भी तरह की जल्दबाजी या जोखिम न लें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।


No comments:
Post a Comment