चरण सिंह लिसाड़ी भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य निर्वाचित 

मेरठ।  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश परिषद सदस्य हेतु मेरठ महानगर से डॉ. चरण सिंह लिसाडी को निर्वाचित घोषित किया है।

 डॉ. लिसाडी वर्ष 1988 से निरंतर दायित्व पर हैं। वर्तमान में वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के हैं।  इससे पूर्व वह महानगर महामंत्री भाजपा, महानगर अध्यक्ष भाजपा, मीडिया प्रभारी पश्चिम उप्र भाजपा, प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी को प्रदेश परिषद निर्वाचित घोषित होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मी कांत वाजपेयी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल,  डॉ. मनोज सिवाच आदि ने बधाई दी है। राजकुमार शर्मा (कैंट विधानसभा) सरदार दलजीत सिंह (केंट विधानसभा) भी प्रदेश परिषद निर्वाचित घोषित हुए हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts