जमटो से मांग आनलाइन चिकन में निकली छिपकली, युवक बीमार

-गढ़ रोड स्थित एक होटल से रात में ऑनलाइन मंगाया था चिकन

-हालत बिगड़ने पर पुलिस ने युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया

मेरठ। ऑनलाइन खाना मंगवाने वाले लोगों के लिए यह नसीहत है कि खाना खाने से पहले उसे एक बार चेक जरूर कर ले, अन्यथा उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जमटो से ऑनलाइन चिकन मंगवाने पर उसमें छिपकली निकली, जिसे  बिना चेक किए युवक ने खा लिया और हालत बिगड़ने पर युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

मेडिकल थाना अंतर्गत शास्त्री नगर सेक्टर-14 में विजय रहते है। वह अपने दोस्त नीरज निवासी शुकतीर्थ जिला मुजफ्फरनगर के साथ गाजियाबाद में एक कंपनी में नौकरी करते है। सोमवार देर शाम दोनों छुट्टी पर गाजियाबाद से घर के लिए निकले थे। विजय ने नीरज से घर पर खाना खाकर जाने के लिए कहा था और नीरज विजय के साथ उसके घर आ गया। विजय ने बताया, सोमवार रात को उन्होंने जमटो के माध्यम से आनलाइन खाने का आर्डर दिया था और गढ़ रोड स्थित एक होटल से चिकन मंगाया था। खाना खाते समय चिकन में छिपकली निकली, जिसे आधी नीरज खा चुका था। छिपकली खाते ही नीरज को उलटी होने लगी और हालत बिगड़ने लगी। विजय ने तत्काल डायल-112 को घटना की जानकारी दी। डायल-112 ने नीरज को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। रात भर मेडिकल कालेज में इलाज होने के बाद मंगलवार को डाक्टरों ने नीरज को छूट्टी दे दी। विजय ने बताया, रात में ही डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक होटल संचालक पर कार्रवाई नहीं की है। विजय ने बताया, होटल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, मेडिकल थाना प्रभारी ने बताया, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जांच कराकर होटल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts