कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा आयोजित इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विधि छात्रों को संबोधित करते हुए आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा की क्राइम सीन पर मिले तथ्य मुकदमें में अपना पक्ष रखने और जीत दिलाने में बेहद मददगार साबित होते हैं।
विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ लॉ ने इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज लॉ के डीन प्रोफेसर डॉ वी. के. शर्मा ने कुलाधिपति का स्वागत किया। छात्रों ने एक मुश्किल, पहले से तय काल्पनिक केस पर बहस करने के लिए 13 टीमें बनाई, जो एक असली अपील कोर्ट की कार्यवाही की नकल थी। प्रतिभागियों ने विवाद के विषय पर जोरदार बहस करते हुए अपनी विधिक योग्यता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का आकलन वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने किया। इंट्रा मूट कोर्ट में विधिक विशेषज्ञ और अभ्यास करने वाले अधिवक्ता शामिल हुए, जिन्होंने प्रतिभागियों को उनके प्रस्तुति शैली, कानूनी विश्लेषण और अदालत कक्ष में व्यवहार पर बहुमूल्य जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ विदुषी गोयल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ एहतिशाम अंसारी, आयुष कौशिक, अभिषेक कुमार, सुश्री सपना एवं सुश्री निशु चौधरी ने अपना योगदान दिया।


No comments:
Post a Comment