अब 7 नहीं 14 मीटर चौड़ी सड़क पर दौड़ेंगे बिजली बंबा पर वाहन 

 मेडा वीसी ने प्रमुख सचिव सिचांई विभाग व जल संसाधन को  लिखा पत्र 

रजवाहे को पाट कर सड़क को चौडा किया जाएगा 

मेरठ।  मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बिजली बंबा. बाईपास चौड़ीकरण की कवायद तेज कर दी है। मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने मेडा वीसी को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। इसी परिपेक्ष में मेडा वीसी संजय मीणा ने प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग व जल संसाधन विभाग से रजवाहे को पाटने के लिए अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के इस पर कार्य आरंभ होने के आसार नजर आ रहे है। 

 बता दें 7.50 किलो मीटर लंबे बिजली बंबा बाइपास मेरठ-हापुड़-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग 334 से निकलकर दिल्ली-मेरठ राजमार्ग 45 को जोड़ती है। यहां सिंचाई विभाग का 'मेरठ रजवाहा है, जिसकी चौडाई करीब सात मीटर से ऊपर है। इस मार्ग पर प्रति दिन 90 हजार से एक लाख वाहन गुजरते है। सड़क 7.50   मीटर चौड़ी होने के कारण आए दिन इस बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रहते है। 

शादियों के सीजन पर इस मार्ग पर पड़ने वाले विवाह मंडप के कारण स्थिति और भी गंभीर  हो जाती है। मेडा ओर से सिंचाई विभाग के रजवाहे को पाट कर उसके ऊपर सड़क बनाने की की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन सिंचाई विभाग ने इनकार करते हुए एनओसी देने को मना कर दिया था।   समय-समय पर जनप्रतिनिधियों ने इस मार्ग पर चाैडा करने की मांग मुख्य मंत्री से की गयी।   

सीएम योगी आदित्यनाथ ने  जनप्रतिनिधियों की मांग पर बिजली बंबा बाईपास के चौड़ीकरण प्रस्ताव को इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान में शामिल किया है।जिस पर मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी मेडा वीसी को दिशा निर्देश दिये थे। मेडा वीसी संजय मीणा का  कहना है बिजली बंबा बाईपास चौड़ीकरण को रजवाहे पर कलवर्ट बनाना जरूरी है। सिंचाई विभाग को एनओसी देनी होगी। ये सड़क 14 मीटर तक चौड़ी हो सकती है।मंडलायुक्त ने प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को पत्र भेजकर एनओसी की मांग की है।

नीचे बहेगा पानी, ऊपर दौड़ेंगे वाहन

कलवर्ट बनाए जाने के बाद पानी की आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा। सिंचाई विभाग के रजवाहे से पानी पहले की तरह बहता रहेगा और वाहन कलवर्ट के ऊपर  दौड़ते रहेंगे। बाईपास के 14 मीटर चौड़ा बनने के बाद शहर वासियों को जाम से निजात मिलेगी। इतना ही नहीं इस मार्ग वाहन सरपट  दौड़ेगे ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts