छह माह से अधिक लंबित विवेचना को निस्तारित करें : डीआईजी
-डीआईजी ने मेरठ कोतवाली के निरीक्षण के दौरान दिए आदेश
-साइबर सेल के दो एसआई व बीट सिपाही को पुरस्कृत किया
मेरठ। छह माह से अधिक विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। 1930 नंबर NCRP पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। बीट के सभी सिपाही क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और चौकीदारों से वार्ता कर अपने-अपने क्षेत्र के शातिर व हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी करते रहे। चौकीदार के खाली पदों का प्रस्ताव सीओ एसएसपी के माध्यम से तत्काल डीएम कार्यालय भेजे। यह निर्देश डीआईजी मेरठ रेंज ने कोतवाली के निरीक्षण के दौरान दिए।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसएसपी डा. विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व एएसपी अंतरिक्ष जैन भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कोतवाली परिसर की साफ सफाई देखी और मेस, बैरक, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क आदि का मुआयना किया गया। साथ ही विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीआईजी ने साइबर सेल पर तैनात एसआई से साइबर अपराध एवं सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। साइबर अपराध के बारे में अच्छी जानकारी होने पर डीआईजी ने एसआई सतेन्द्र कुमार को, ई-साक्ष्य एप पर SID की सही जानकारी देने पर एसआई शुभम सेंगर और बीट की अच्छी जानकारी रखने पर मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए है कि छह माह से अधिक लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। रात्रि गणना में थाने पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को डीजी परिपत्र पढ़कर सुनाए। चौकीदार के खाली पदों का प्रस्ताव सीओ एसएसपी के माध्यम से तत्काल डीएम कार्यालय भेजे। बीट के सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र के अपराधियों की जानकारी रखे। ताकि पता चल सके कि वह वर्तमान में कहां है और क्या कर रहें। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी आदि करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग चलाने के निर्देश दिए है। साथ ही प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, संदिग्ध स्थानों पर लगातार पैदल गश्त करने के लिए कहा है।


No comments:
Post a Comment