आईकार्ड फर्जी बताकर टोलप्लाजा पर यूपी पुलिस के सिपाही को पीटा
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोलप्लाजा पर रविवार दोपहर टोलकर्मियों ने यूपी पुलिस के सिपाही का आईकार्ड फर्जी बताकर मारपीट कर दी। विरोध करने पर सिपाही के चचेरे भाई को भी टोलप्लाजा पर दौडा दौडाकर पीटा गया। घटना को देखकर टोल लाईनों में खडे वाहन चालकों में दहशत का माहौल बन गया मारपीट में सिपाही और उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और घायलों को उपचार के लिए भेजा।
मुज्जफरनगर निवासी वासूदेव यूपी पुलिस में सिपाही है वर्तमान में वासूदेव गौतमबुद्धनगर कमिश्नर कार्यालय में तैनात है। रविवार दोपहर वासूदेव अपने चाचा पारादेव बालियान और चचेरे भाई देवांश के साथ दिल्ली से मुज्जफरनगर जा रहे थे जैसे ही उनकी कार काशी टोलप्लाजा के टोलबूथ पर पहुंची तो टोलकर्मी ने फास्टैग दिखाने को कहा जिस पर सिपाही वासूदेव ने अपनी आई कार्ड दिखा दिया आरोप है कि टोलकर्मी ने आईकार्ड को फर्जी बता दिया और टोलशुल्क देने की मांग की। सिपाही ने टोलशुल्क देने से इंकार किया तो दोनों में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई आरोप है कि लगभग एक दर्जन टोल कर्मी लाठी डंडे लेकर पहुंचे और सिपाही वासूदेव और उनके चचेरे भाई देवांश पर हमला कर दिया मारपीट में दोनों चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने टोलकर्मी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थाने पहुंचे टोल मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि सिपाही गलत तरीके से अपनी गाडी टोल लाइन में ला रहा था टोलकर्मी के द्वारा मना करने पर दोनों में कहा सुनी हो गई। परतापुर थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर सतवीर सिंह अत्री ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।


No comments:
Post a Comment