शोभित विवि में फ्यूजन 2025 की धूम

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज़ एंड इंजीनियरिंग द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में आयोजित फ्यूजन 2025 फ्रेशर पार्टी गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जिससे पूरे आयोजन में सकारात्मक और प्रेरणादायी माहौल बना रहा। इस अवसर पर  कुलपति प्रो. विनोद त्यागी एवं प्रति कुलपति प्रो. जयानंद की उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नवाचार और सतत सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं कुलपति प्रो. विनोद त्यागी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में नवप्रवेशी विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य निर्धारित कर शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। नीलाक्षी एवं मोनिका के पारंपरिक नृत्य ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। शीतल के मधुर गायन, चंदन कुमार, रिया वर्मा तथा ‘क्रेज़ी बॉयज़’ समूह की ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुतियाँ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मुस्कान एवं दीवाकर यादव की भावपूर्ण शायरी ने कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिए। संचालन प्रो. राजेश पांडेय के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन और उत्साह सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts