सीसीएसयू के बीटेक के चार छात्रों को मिली प्लेसमेंट
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सर छोटू राम अभियंत्रिकी व तकनीकी संस्थान के चार छात्रों का निर्वाणराज कंपनी की प्लेसमेंट ड्राइव में चयन हुआ है।
इसमें संस्थान के बीटेक कैमिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कंपनी के एचआर अधिकारी राजीव चौधरी ने कई चरणों में साक्षात्कार लिया। इसमें मिथिलेश चौहान, मनीष चौधरी, राज सिंह समेत चार का प्लांट ऑपरेटर प्रोफाइल के लिए 2.40 लाख प्रति वर्ष के वेतन पर अंतिम रूप से चयन किया गया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, डीन टेक्नोलॉजी प्रो. संजय भारद्वाज, प्रो. इंचार्ज अनिल मालिक, संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. पंकज कुमार, समन्वयक कैमिकल डिपार्टमेंट डॉ. अमन कुमार, पीयूष बत्रा ने चयनित छात्रों को बधाई दी।


No comments:
Post a Comment