हस्तिनापुर में होने वाली विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय बैठक की तैयारियों का एसएसपी ने लिया जायजा

मेरठ। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय बैठक होगी। ये बैठक उत्तर भारत की बड़ी बैठकों में एक है। बैठक की तैयारियों को लेकर एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा द्वारा कार्यक्रम स्थल का दौरा किया गया और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। विश्व हिंदू परिषद की प्रस्तावित अखिल भारतीय बैठक की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जम्मू दीप में आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के लिए एसएसपी पहुंचे।

एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मौके पर एसपी ग्रामीण मेरठ, सीओ मवाना एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts