जाग्रति विहार में वन विभाग ने पकड़ा अजगर
कल से चल रहा था सर्च ऑपरेशन
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन क्षेत्र में सराय काजी के पुल के पास शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा अजगर देखा गया था, इसके बाद छात्र नेता विनीत चपराणा द्वारा वन विभाग की टीम को सूचना दी गई थी। रविवार दोपहर लगभग 2 बजे टीम द्वारा उसी क्षेत्र से अजगर का एक बच्चा पकड़ा गया।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के क्षेत्रीय वन रक्षक विकास शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाकर अभियान चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अजगर की हाइट लगभग तीन फीट है और इसकी उम्र भी एक साल के करीब अब इस अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।विकास शर्मा ने बताया कि कल जिस अजगर की सूचना दी गई थी वह अभी पकड़ा नहीं गया है। देखने में ऐसा लग रहा है कि यह उसी अजगर का बच्चा है। इसलिए टीम अभी भी क्षेत्र में ऑपरेशन चला रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।विवि के छात्र नेता विनीत चपराणा ने बताया कि मुझे जानकारी हुई तो मैं तुरंत मौके पर पहुंचा और वन विभाग को सूचना दी। इस क्षेत्र में पहले भी अजगर देखे जा चुके हैं। जिस प्रकार अजगर का बच्चा पकड़ा गया है उस से ऐसा ही लगता है कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में अजगर हैं।


No comments:
Post a Comment