वेंक्टेश्वरा में ’’अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार निरोधक दिवस’’ पर ’’भ्रष्ट्राचार वैश्विक अभिशाप एवं लोकतंत्र के लिए खतरा’’ विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार व भ्रष्ट्राचार विरोधी शपथ समारोह
- भ्रष्ट्राचार ना केवल व्यक्तिगत, परिवार, सस्थान या समाज के लिए ही दीमक है, बल्कि यह स्वस्थ एवं स्थिर लोकतंत्र की राह में सबसे बड़ा रोड़ा- सुधीर गिरि संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह
- विभिन्न राज्यो में लोकपालो की नियुक्ति, भ्रष्ट्राचार निरोधक कड़ा कानून एवं सूचना का अधिकार (आर0टी0आई) जैसी योजनाओ से पिछले एक दशक में भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगने से देश की जी.डी.पी. ने अप्रत्यशित रफ्तार पकड़ ली है- डाॅ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार निरोधक दिवस पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगौष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से पधारे वक्ताओ ने एकसुर में भ्रष्ट्राचार को वैश्विक अभिशाप बताते हुए इसे स्वस्थ व स्थिर लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। इसके साथ ही उपस्थित स्टाॅफ एवं छात्र-छात्राओ को अपने-अपने कार्यक्षेत्रो में ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ काम करते हुए राष्ट्र सेवा की शपथ दिलायी।
ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में ’’अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार निरोधक दिवस’’ पर ’’भ्रष्ट्राचार वैश्विक अभिशाप एवं लोकतंत्र के लिए खतरा’’ विषय पर संगौष्ठी एवं शपथ समारोह का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता डाॅ. श्रीगोपाल नारसन, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय, डाॅ. राजेश सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि भ्रष्ट्राचार एक ऐसी दीमक है, जो ना सिर्फ व्यक्तिगत, परिवार, संस्था, समाज, प्रदेश व राष्ट्र बल्कि पूरे वैश्विक समुदाय के साथ-साथ स्वस्थ व स्थिर लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। आप पूरे विश्व परिदृश में देखे तो पता चलेगा कि दुनिया के जिस राष्ट्र में भ्रष्ट्राचार चरम पर है, वह पूरी तरह से आज पतन के रास्ते पर है।
प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में विभिन्न राज्यो में लोकपाल की नियुक्ति, कड़े भ्रष्ट्राचार निरोधक कानून एवं सूचना के अधिकार जैसी सेवाओ द्वारा भ्रष्ट्राचार पर कड़ाई से अंकुश लगाया जा रहा है। पर शत्-प्रतिशत भ्रष्ट्राचार के खात्मे के लिए सरकार के साथ-साथ देश के प्रत्येक नागरिक को इस कलंक से राष्ट्र को बचाने एवं स्थिर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभानी होगी। अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार निरोधक दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय संगौष्ठी को वरिष्ठ अधिवक्ता डाॅ0 श्रीगोपाल नारसन, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डाॅ0 नीतू पंवार आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. सुमन कुमारी, डाॅ. आरती गुप्ता, डाॅ. राजवर्द्धन, डाॅ. जयवीर सिंह, एस.एस. बघेल, डाॅ. श्रीराम गुप्ता, मेरठ परिसर निदेशक डाॅ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment