प्रदूषण रोकथाम पर आरजी पीजी में कार्यशाला का आयोजन
मेरठ । रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, में एन. सी.सी. कैडेट्स को जागरूक करने ाप्रदूषण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने यह जानकारी दी हम किस प्रकार से प्रदूषण को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते है।
अतिथि वक्ता के रूप में ट्रांसपोर्ट कमिटी की नोडल ऑफिसर डॉ. मनीषा सिंघल ने बताया कि आप लोग अपने कॉलेज और आसपास के लोगों को अपने वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण टेस्ट समय- समय पर करवाने, पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने, हेलमेट लगाने, केमिकल का कम से कम प्रयोग करने, एयरकंडीशनर का कम उपयोग, जल्दी उठने जल्दी सोने, स्वास्थ्यवर्धक भोजन करने, जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने आदि के द्वारा अपनी भूमिका पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए निभा सकते हैं।
22 गर्ल्स बटालियन एनसीसी की सेमिनार गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर संध्या सिंह ने कैडेट्स को जागरूक करते हुए कहा कि आप लोग वर्दीधारी हैं। आप पर बहुत जिम्मेदारी है। आप समाज के लिए आदर्श है। आपकी बात को लोग ध्यान से सुनते हैं। अतः आपकी जिम्मेदारी है कि प्रदूषण दूर करने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा साइकिल, सार्वजनिक परिवहन के साधनों, प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करें। अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी ने कैडेट्स को संदेश दिया कि आप देश का भविष्य हैं। अगर आप लोग पर्यावरण को बचाने के लिए प्रदूषण दूर करने में अपनी भूमिका को समझ जाएँगे तो दूसरों को भी समझा पाएंगे। आप लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने का तरीका सीखना चाहिए और दूसरों को भी सिखाना चाहिए। आपके कॉलेज में ग्रीन एम्बेसडर बने हुए हैं। आप समाज के ग्रीन एम्बेसडर बनिए। उन्होंने कैडेट्स को जागरूक रहने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के कार्य को सफलतापूर्वक करने पर बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन सार्जेंट अवनी शर्मा ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एन. सी. सी. कैडेट्स फ़ायज़ा, हंसिका चौधरी, शिवानी, प्राची, वेदिका सिवाच, समीहा, प्रियांशी राणा, वर्तिका, बुशरा, सोनिया, शानू इत्यादि का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment