पुरुष नसबंदी पखवाड़े में मंडल में सबसे अधिक पुरुष नसबंदी
महिला नसबंदी कराकर मंडल में मेरठ जनपद प्रथम.
मेरठ। गत माह जनपद में 21 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया गए पुरुष नसबंदी पखवाड़े में मेरठ ने मंडल के अन्य जिलों को पीछे छाेडते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही महिला नसबंदी में भी मेरठ जिले में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया ने बताया कि मंडल में मेरठ जनपद द्वारा सबसे अधिक 29 पुरुष नसबंदी और 406 महिला नसबंदी करा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।जनपद के चार ब्लॉक से सबसे अधिक पुरुष नसबंदी हुई जिसमें सीएचसी दौराला के द्वारा सबसे अधिक सात पुरुष नसबंदी कराकर जनपद में प्रथम स्थान पर परीक्षितगढ़ छह पुरुष नसबंदी के साथ द्वितीय स्थान और माछरा व मवाना तीन-तीन पुरुष नसबंदी कराकर तीसरे स्थान पर रहे ।
एनएचएम की नोडल् अधिकारी डा पूजा शर्मा ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य इकाइयों में यूपीएचसी कंकरखेड़ा द्वारा 3 पुरुष नसबंदी कराकर प्रथम स्थान तथा यूपीएचसी साबुन गोदाम द्वारा 2 पुरुष नसबंदी कराकर द्वितीय स्थान तथा पुलिस लाइन द्वारा एक पुरुष नसबंदी कराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया इ। सी प्रकार पखवाड़े के दौरान सबसे अधिक 51 महिला नसबंदी करा कर सीएचसी माछरा प्रथम स्थान पर 42 महिला नसबंदी करा कर दौराला द्वितीय स्थान पर और 37 महिला नसबंदी कराकर परीक्षितगढ़ तृतीय स्थान पर रहा इसी प्रकार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 18 महिला नसबंदी करा कर साबुन गोदाम प्रथम स्थान अब्दुल्लापुर 15 महिला नसबंदी करा कर द्वितीय स्थान पर रहे तथा 6-6 महिला नसबंदी कराकर मालियाना और राजेंद्र नगर तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने बताया परिवार नियोजन में जिले को प्रथम स्थान पर लाने के प्रयास किए जा रहे है। लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर कैंपों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment