कोहरे से बढा सर्दी का सितम,घरों में दुबकने के लिए मजबूर लोग
मेरठ । मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। जिसका असर शाम तक दिखाई दिया। शाम को भी कोहरे ने चादर ओढ ली। कोहरे में कारण रेल , रोडवेज परिवहन के परेशानी आ गयी है। वाहनों को रेंग- रेंग कर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कोहरे के के कारण ट्रेने भी काफी देरी से आ रही है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। शुक्रवार सुबह फिर से घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। 11 तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए।साल के विदा होने से पहले सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। स्मॉग और कोहरे का असर काम नहीं हो रहा है। इस समय कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बाजारों में भी सुबह और शाम के समय कम ग्राहक आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकालने की सलाह दी है। मॉर्निंग वॉक बंद करने को कहा है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड का जोर ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है। पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में भी ठंड में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बीच दिन के तापमान में तो कोई भारी परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन रात के पारे में क्रमशः गिरावट आएगी।


No comments:
Post a Comment