क्रिसमस के उपलक्ष्य पर बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मेरठ। बागपत रोड़ स्थित   दिल्ली पब्लिक स्कूल,में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'क्रिसमस समारोह' का आयोजन कक्षा 3 के छात्रों द्वारा किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य , उप प्रधानाचार्या एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ कक्षा 3 के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से क्रिसमस कैरोल गीत गाकर, उपस्थित सभी अतिथियों तथा अभिभावकों का स्वागत करके किया गया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ ने प्रेम, शांति, त्याग और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं क्रिसमस पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से उनके उपदेशों तथा मानवता के प्रति उनके प्रेम को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया । तत्पश्चात छात्रों ने क्रिसमस पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसमें जोश व उत्साह स्पष्ट रुप से देखने को मिला ।

इस अवसर पर प्रोवाइस चेयरपर्सन शशि सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्रों तथा शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रबंधक श्री अतुल कुमार सिंह जी ने अपने प्रेरणादायी शब्दों से छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में सौहार्दपूर्ण सहयोग की भावना को विकसित करने में बहुत सहायक होते हैं।" निर्देशिका श्रीमती अनुमेहा सिंह जी व निर्देशिका डॉ० श्वेता सिंह जी ने कार्यक्रम में छात्रों की रचनात्मकता, जागरूकता और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा कि "ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"

प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया  ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उप-प्रधानाचार्या डॉ० वर्षा भारद्वाज जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों और शिक्षकों के इस अनुशासित टीमवर्क की सराहना की।कार्यक्रम का समापन विद्यालय समूहगान तथा राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण रूप से हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts