कारतूस सप्लाई करने वाला अंतरराष्ट्रीय शूटर आमिर रिजवी गिरफ्तार
-आरोपी के एक साथी सिविल लाइंस पुलिस पहले जेल भेज चुकी है
-वर्तमान में आरोपी तुगलकाबाद दिल्ली शूटिंग रेंज में तैनात था
मेरठ। शातिरों को कारतूस सप्लाई करने में फरार जल रहे अंतरराष्ट्रीय शूटर आमिर रिजवी को सिविल लाइंस व स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है और उससे भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, अवैध अस्लाह रखने वाले अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान सिविल लाइंस पुलिस व स्वाट टीम ने 24 नवंबर को आहद उर्फ राजा निवासी मोहल्ला तिहाई कस्बा व थाना मवाना जिला मेरठ को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने 72 जिंदा कारतूस 32 बोर व 60 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए थे। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आमिर रिजवी निवासी अमरौली उर्फ बड़ा गांव थाना फलावदा, जो हिंडन एयरफोर्स स्टेशन थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद में तैनात है और वर्तमान में शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली तैनात है। इसकी जानकारी मिलने पर स्वाट व सिविल लाइंस थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला तभी से तलाश में लगे थे। एसपी सिटी ने बताया, एक सूचना के आधार पर शनिवार को आमिर रिजवी को सिविल लाइंस व स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आमिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह अंतरराष्ट्रीय शूटर है तथा शूटिंग प्रैक्टिस के दौरान कुछ कारतूस बचा लेता था, जिन्हें अपने निजी स्वार्थ एवं लाभ कमाने के उद्देश्य से बेच देता था।


No comments:
Post a Comment