बेटियां फाउंडेशन और राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के बीच  एमओयू साइन 

 विवाह-पूर्व संबंधों को मजबूत  किया जाएगा 

मेरठ। समाज में स्वस्थ, सम्मानजनक और सशक्त वैवाहिक जीवन की नींव रखने के उद्देश्य से बेटियां फाउंडेशन व राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के साथ विवाह-पूर्व संबंधों को मजबूत करने हेतु  समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गये।

इस एमओयू  के अंतर्गत युवाओं और युवतियों को विवाह-पूर्व परामर्श, पारिवारिक मूल्यों, आपसी संवाद, समानता, जिम्मेदारियों और संवेदनशीलता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें यह समझाया जाएगा कि मजबूत वैवाहिक संबंध केवल परंपरा नहीं, बल्कि समझ, विश्वास और संवाद से बनते हैं।

बेटियां फाउंडेशन की यह पहल बाल-विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा में कमी और परिवारों में सकारात्मक वातावरण निर्माण की दिशा में एक प्रभावी कदम लायेगी। कमिशन के सहयोग से यह अभियान अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा दी गई दो दिवसीय ट्रेनिंग मे शामिल संस्था से मीनू बाना, कुसुम शर्मा जी ने कहा कि “यदि विवाह से पहले ही संबंधों की सही समझ विकसित कर ली जाए, तो भविष्य में कई सामाजिक समस्याओं को रोका जा सकता है। 

संस्था अध्यक्ष अंजु पांडेय ने कहा कि यह एमओयू समाज को मजबूत परिवारों की ओर ले जाने का माध्यम बनेगा।”यह साझेदारी न केवल युवाओं को जागरूक करेगी, बल्कि सशक्त, संतुलित और सम्मानपूर्ण वैवाहिक जीवन की दिशा में समाज को नई सोच भी देगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts