दो दिन रहेगा कोहरा, नए साल का बारिश से होगा स्वागत

-मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

-सोमवार को दोपहर बाद हुए सूर्य देव के हुए दर्शन

मेरठ। ठंडे के साथ अभी दो दिन तक घना कोहरा रहेगा। नए साल पर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। ठंड के बढ़ते सितम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को घने कोहरे के कारण वाहन रेंगत हुए चले। सोमवार को को दिन का तापमान 12 डिग्री रहा और रात का पारा 8 डिग्री रहा।

सोमवार सुबह शहर कोहरे की चादर में लिपटी रहा। घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दिन भर चली सर्द हवा के बीच दोपहर को धूप निकली। कोहरे और ठंडे के कारण शहर की सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही कम रही।मौसम विभाग ने दो दिन के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन तक घने कोहरे और नए साल पर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को भी घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच और न्यूनतम 7 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। बुधवार को आसमान में बादल छाया रहेंगे। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की अभी संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

घने कोहरे से लिपटी रही सुबह

सोमवार सुबह घने कोहरे से लिपटी रही। दोपहर को धूप निकली, लेकिन राहत नहीं मिली। दिन के समय भी पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने खासा परेशान किया। सोमवार को को दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा और रात का पारा न्यूनतम तापमान  8 डिग्री रहा। डाक्टरों का कहना है कि ठंड में जरूरी हो तो तभी घर से बाहर निकले और घर में भी गर्म कपड़े पहन कर रहे।

नए साल पर बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से 31 दिसंबर को बादल छाऐंगे और एक जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान गिरकर 20 डिग्री तक आ सकता है। इससे ठिठुरन का अहसास होगा। शनिवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 20 से 23 और न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts