17 दिसंबर को मेरठ के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा और महामंत्री राजेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की बैठक सोमवार को मेरठ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के साथ हुई। प्रतिनिधिमंडल की ओर से हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए 17 दिसंबर को मेरठ बंद के लिए समर्थन की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने सर्वसम्मिति से मेरठ बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की। अध्यक्ष ने कहा कि 17 दिसंबर को मेरठ बंद के दौरान सभी पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे और हाई कोर्ट बेंच की मांंग का समर्थन किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment