छेड़खानी से परेशान छात्रा ने स्कूल छोड़ा

3 साल से पीछा कर रहा पीछा ,डीआईजी से लगायी गुहार 

मेरठ।जानी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा से पिछले तीन साल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल जाने के दौरान गांव के ही तीन युवक उसका पीछा करके छेड़खानी करते थे। स्कूल आते-जाते उसे परेशान करने का मामला बढ़ता गया। ऐसे में उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। करीब डेढ़ महीने से वह स्कूल नहीं जा रही है। पीड़ित छात्रा ने डीआईजी से गुहार लगायी है। 

जानी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली 12वीं की एक छात्रा पिछले करीब डेढ़ महीने से स्कूल नहीं जा रही है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। छात्रा का आरोप है कि स्कूल जाने के दौरान गांव के ही तीन युवक उसे परेशान करते हैं। जब वह 10वीं में थी, तभी से छेड़खानी करते थे।29 सिंतबर को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं किया। वह अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वह कॉल करके धमकी दे रहे हैं। अंजान नंबरों से फोन करके परेशान कर रहे हैं। 

 छात्रा ने बताया करीब छह महीने पहले फिर से छेड़खानी की तो उसके पिता ने जानी थाना में जाकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों को बुलाकर कार्रवाई की घुड़की दी। फिर करीब चार महीने तक मामला सामान्य रहा।

करीब डेढ़ महीने पहले 28 सितंबर को तीनों आरोपी छात्रा के घर में घुस गए। उस समय उसके माता-पिता दवा लेने गए हुए थे। एक आरोपी दरवाजा पर खड़ा रहा। दो अंदर घुसे और छात्रा से छेड़खानी करने लगे। छात्रा का आरोप है कि उन दाेनों ने दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान उसके माता-पिता आ गए तो आरोपी भाग खड़े हुए।डीआईजी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts