महिला प्रधान के घर के सामने 30 राउंड फायरिंग

कार से 5 लोग आए लोगो ने दिया घटना को अंजाम ,मची दहशत 

मेरठ। थाना हस्तिनापुर के पाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कार में सवार होकर आए बदमाशों ने महिला प्रधान के घर पर 30 राउंड फायरिंग की।  हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फिर गाली देते हुए कार से फरार हो गए। वीडियो रविवार को सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। हालांकि तब तक बदमाश भाग चुके थे। हर निकल आए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है । अब फिर से रंजिश तेज होने के संकेत सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पाली गांव में महिला प्रधान सरिता के घर पर गुरुवार देर रात 5 कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कार से उतरकर वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है। चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। जिसके बाद समझौता भी हुआ।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल करके CCTV फुटेज अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने गांव के ही कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग

ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है, जिसके बाद समझौता हुआ था। अब फिर से रंजिश तेज होने के संकेत सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, छानबीन की और CCTV फुटेज अपने कब्जे में लिया।पुलिस ने गांव के ही कुछ नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

घटनास्थल से मिला खोखा

ग्राम प्रधान के पति लोकेन्द्र का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है। घटना के समय परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे, जिसके कारण सभी दहशत में आ गए। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के खोखे मिले हैं। गांव के कुछ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है।

 बोले अधिकारी

सीओ पंकज लवानिया ने कहा- दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। इसका मामला थाने पर दर्ज है। अब गोली चलाने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि करीब कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं। आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts