डोसे में कीड़ा मिला:भाजपा नेता ने रेस्टोरेंट बंद कराया, फूड विभाग में शिकायत
मेरठ। आबूलेन स्थित फ्लेवर रेस्टोरेंट के सामने एक मद्रासी डोसा दुकान पर गुरुवार को हंगामा हो गया। एक ग्राहक को परोसे गए डोसे में कीड़ा मिलने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई। जब ग्राहक ने दुकानदार से शिकायत की, तो उसने अभद्र व्यवहार करते हुए बदतमीजी शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अनिल चौधरी दबथुवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकानदार और उसके बेटे ने माफी मांगने से इनकार कर दिया और विवाद करने लगे। इस पर भाजपा नेता ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया और दुकान को बंद करवा दिया।
अनिल चौधरी ने इस मामले को लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में खाद्य विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान उनके साथ आकाश सिरोही, वीरपाल घनघस, ओमवीर प्रधान, सचिन पंघाल, प्रदीप सरपंच और निशु चौधरी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से ऐसे प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।


No comments:
Post a Comment