किराया मांगने गई महिला से छेड़छाड़

आरोपी ने घर में खींचने की कोशिश की, पुलिस से शिकायत

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किराया मांगने गई एक महिला से किरायेदार ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे घर के अंदर खींचने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाकर खुद को बचाया और बाद में थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

यह घटना लक्कीपुरा गली नंबर 23/2 की बताई जा रही है। पीड़िता रेशमा के अनुसार, उसका किरायेदार आरिफ पिछले तीन महीने से किराया नहीं दे रहा था। जब रेशमा ने उससे पैसे मांगे, तो आरोपी आरिफ, उसके भाई राशिद, फरमान और पत्नी आसिफा ने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरिफ ने महिला को घर के अंदर खींचने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट भी की।महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts