रास्ता पूछने के बहाने महिला से लूटी चेन

बाइक से दो बदमाश आए, 2 सेकेंड में की वारदात

मेरठ। थाना गंगा नगर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से रास्ता पूछने के बहाने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश महिला की चैन लूट कर फरार हो गये। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

 मूल रूप से आगरा निवासी  पीड़ित महिला शिक्षा विभाग से रिटायर इंदिरा देवी घर पर अकेली रहती हैं। पति की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे हिमांशु और विपुल हैं। दोनों बेटे बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वह घर में मैं अकेली रहती है। रोजाना सुबह 11.30 बजे से 12.00 बजे के दरम्यान इंदिरा देवी कुत्तों को खाना खिलाती है।राेजाना की भांति कुत्तों को खाना देने घर से बाहर आई। उस वक्त पूरा इलाका सुनसान था। सड़क भी सुनसान थी।तभी वहां एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर दो लड़के बैठे थे। बाइक चलाने वाले लड़के ने हेलमेट पहना हुआ था। उसका चेहरा हेलमेट से छिपा हुआ था। बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने कैप लगाई थी। कैप से चेहरा छिपाया था।दोनों लड़के बाइक से उतरे। बाइक चालक युवक वहीं बाइक के आसपास टहलने लगा। जबकि पीछे बैठा लड़का सड़क पर घूमने लगा। लगभग एक मिनट तक लड़के वहीं घूमते रहे।जैसे ही  कुत्तों को खाना देकर घर की तरफ लौटने लगी, तो कैप वाले युवक ने मुझे रोका और बात करने लगा। लड़के ने पूछा कि ये सीएनजी पंप जाने का रास्ता किधर से है। हम काफी देर से परेशान हो रहे हैं। हमें सीएनजी पंप वाली सड़क पर जाना है। रास्ता नहीं मिल रहा। जैसे ही इशारा करते हुए रास्ता बताया कि इधर से आगे जाकर मुड़ जाना, वहीं रास्ता सीएनजी पंप को जा रहा है।  इशारे से रास्ता बताते ही कैप वाले लड़के ने मेरे गले में छपट्‌टा मारा और चेन तोड़ ली।

लगभग 2 तोले की थी चेन

मैं जब तक कुछ समझ पाती अपना बचाव करती, तब तक युवक ने मेरी चेन तोड़ी। दोनों युवक बाइक पर बैठकर भाग गए। मैंने खुद को बचाया, इसी छीना झपटी में चेन का कुछ टुकड़ा मेरे हाथ में रह गया। मेरी चीख सुनकर वहां कुछ लोग आ गए। जब तक लोग उन युवकों को पकड़ते वो दोनों भाग चुके थे।महिला ने बताया- जो चेन लुटी है, वो लगभग 2 तोले की थी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मैंने पुलिस को शिकायत दी है। चेन की कीमत करीब 2 लाख रुपए है।पूरे मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप ने बताया- चेन लूट की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts