पुलिसिंग में खेलों  का विशेष महत्व -एडीजी 

जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 

अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाली खाकी ने लगाए चौका-छक्का

उद्घाटन मैच में हापुड़ ने मेरठ को 5 रन से हराया, एडीजी ने टॉस कराया

मेरठ । पुलिस में खेल का विशेष महत्व है ।खेल में अनुशासनता बेहद जरूरी है। यह बात मेरठ जोन के एडीजी भानु भाष्कर ने आईपीएस दीपक रतन की स्मृति में आयोजित मेरठ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के अवसर पर कही । उधर उद्रघाटन में मेरठ की टीम को हापुड़  जिले की पुलिस टीम ने राेमांचकारी मुकाबले में पांच रनोें से हरा दिया।

 रविवार को  हापुड़ रोड़ स्थित 44 वाहिनी मेरठ जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार से आगाज हुआ । यह  प्रतियाेगिता आईपीएस दीपक रतन की स्मृति में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीजी भानु भाष्कर ने किया। उद्घाटन मैच मेरठ बनाम हापुड‍ के बीच खेला गया।  टॉस हापुड़ पुलिस ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हापुड़ की टीम 19.4 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम शुरुआती झटको से उबर नहीं पाई और 20 ओवर में केवल 118 रन ही बना सकी। हापुड़ ने यह मुकाबला 5 रन से जीत लिया। हापुड़ के हेमंत शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए।प्रतियोगिता में कुल 7 टीम प्रतिभा कर रही हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को एक मैच खेला जाएगा और 30 नवंबर को फाइनल होगा। इस दौरान एसएसपी डॉ विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानन्जेय एसपी देहात अभिजीत सिंह व एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा समेत सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

मैच में अंपायर क्रिकेट कोच अतहर अली, पारस जैन, सुमित शर्मा रहे, जिन्होंने निष्पक्ष निर्णय देकर सभी को प्रभावित किया। अतहर अली ने बताया कि जनपद शामली की टीम पिछली विजेता टीम रही है, जो सीधे प्रथम सेमीफाइनल में खेलेगी।

ये होंगे आगामी मैच

- 16 नवंबर को प्रात: 9 बजे बुलंदशहर बनाम बागपत।

- 16 नवंबर को दोपहर 1 बजे मुजफ्फरनगर बनाम सहारनपुर।

- 23 नवंबर को प्रात: 9 बजे प्रथम सेमीफाइनल मैच।

- 23 नवंबर को दोपहर 1 बजे द्वितीय सेमीफाइनल मैच।

- 29 नवंबर को सुबह 9 बजे से तृतीय स्थान के लिए मैच।

- 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे फाइनल मुकाबला।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts