सांसद खेल महोत्सव 2025
हर व्यक्ति को दैनिक जीवन में 15 मिनट योग आवश्य करना चाहिए -ऋषि भूटानी
मेरठ। मवाना रोड़ स्थित जेपी एकाडेमी में चल रही सांसद खेल महोत्सव में सातवें दिन बॉलीवुड अभिनेता ऋषि भूटानी खिलाड़ियों के अंदर ऊर्जा भरने के लिए पहुंचे।इस दौरान उन्होंने प्रतभागियों का हौसला बढ़ाते हुए जीवन में 15 मिनट जीवन योग करने की अपील की।
वॉलीवुड के आगमन पर विद्यालय परिवार, खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मुख्य अतिथि ऋषि भूटानी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक शब्दों से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल और शारीरिक व्यायाम जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में कम से कम 15 मिनट योग अवश्य करना चाहिए, जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ बने रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और यदि शरीर स्वस्थ है तो मन प्रसन्न रहता है।
भूटानी ने एक बहुत ही सार्थक सुझाव दिया कि हमें अपनी दिनचर्या में अधिक से अधिक शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी काम के लिए पास के बाज़ार जाना हो, तो वाहन का उपयोग न करें, बल्कि पैदल चलकर जाएं। ऐसा करने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहेगा बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा में भी योगदान मिलेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम के अंत में अनुराग अग्रवाल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, अध्यापकों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं। पूरा दिन उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर रहा। सांसद खेल महोत्सव 2025 का यह सातवां दिन सभी के लिए यादगार बन गया।इस दौरान विजेताओं से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए।
कबड्डी (बालिकाएँ - अंडर 18):
1 श्रीमती ब्रह्म देवी एस.वी.एम., हापुड़
2 जे.पी. एकेडमी, मेरठ
3 कृष्णा पब्लिक स्कूल
कबड्डी (बालक - अंडर 18):
1 कृष्णा पब्लिक स्कूल
2 ऋषभ एकेडमी
3 आर.एन. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल
कबड्डी (बालक - अंडर 14):
1 सुशील इंटरनेशनल एकेडमी
2 बाल विहार पब्लिक स्कूल
3 सूर्योदय बाल विद्यालय मंदिर




No comments:
Post a Comment